युगांतरकारी क्षण देख पुलकित हुआ हिन्दुस्तान

एक बार फिर गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक दिखी खेलपथ संवाद अयोध्या। सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की यथास्थान प्राण-प्रतिष्ठा को युगांतरकारी क्षण कहना उपयुक्त होगा। कुछ किन्तु-परन्तु के बावजूद भी गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक ने सभी को भावविह्वल कर दिया। निश्चित रूप से अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में गरिमामय प्राण प्रतिष्ठा देश के धार्मिक-सांस्कृतिक इतिहास में एक युगांतरकारी घटना है। पांच सौ साल तक धैर्य से आंदोलनरत रहने के बाद जब य.......

तमाशा बने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

यह एक वार्षिक मामला बन गया है। जी नहीं, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि पुरस्कार विजेताओं के चयन से जुड़े विवाद हैं। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की चाहे कितनी भी कोशिश कर ली हो, चाहे इसे कितना भी निष्पक्ष क्यों न बना दिया हो, अंततः एक ही बात सामने आती है। “इन पुरस्कारों का राजनीतिकरण किया जाता है; आपको अपना मामला आगे बढ़ाने की ज़रूरत है, आपके पास सम्पर्क होने चाहिए।" यह अतिशयोक्ति हो सकती है क्योंकि हमें प.......

श्रीराम मंदिरः जो था कभी सारथी, अब है रथी

इनकी चर्चा बिना अधूरी है आंदोलन की कहानी   मैं आनंदित हूं। मेरे प्रभु श्रीराम अपने जन्मस्थान पर बने दिव्य धाम में विराजित हो जाएंगे, जहां उनकी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी के साथ इतिहास बन जाएंगे अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े पांच सदी पुराने विवाद और संघर्ष। इस आनंद के क्षण में भी मेरा दिल बीच-बीच में उदास हो जाता है। इस अकल्पनीय क्षण का गवाह बनने के लिए कई वे चेहरे नहीं होंगे, जिनक.......

बीते साल भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाड में मचाई धूम

एशियाड में जीत 100 से अधिक पदक, विराट ने जमाया शतकों का पचासा हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर खेल में मचाई धूम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बीता साल भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। सालभर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एशियाई खेलों में पहली बार भारत ने पदकों का शतक लगाया और पैरा एशियाई खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा, शीतल देवी, सात्विक, चिराग और ज्योति याराजी जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प.......

गोवा राष्ट्रीय खेलों के 25 खिलाड़ियों पर डोपिंग का डंक

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ज्यादातर पदक विजेता शामिल उत्तर प्रदेश की वंदना गुप्ता समेत कई बड़े नाम शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी कामयाबी के लिए गलत रास्ते पर चल निकले हैं। गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में 25 खिलाड़ियों का डोपिंग में पकड़ा जाना इसका जीता जागता उदाहरण है। पकड़े गए खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कई पदक विजेता भी शामिल हैं। नाडा ने सभी खिलाड़ियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाते ह.......

भारतीय कुश्ती को आग लगी कुश्ती के चिराग से

खेलों और खिलाड़ियों को अनुकूल माहौल की दरकार श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती में जो कुछ चल रहा है, इसके खेलों में दूरगामी परिणाम बहुत घातक होंगे। कुश्ती संघ मामले में संलिप्त लोगों में धैर्य और विश्वास की काफी कमी है। खेल संगठनों का काम खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देना होता है लेकिन यहां इसके उलटा हो रहा है। केन्द्रीय खेल मंत्रालय की पहल पर भारतीय ओलम्पिक संघ ने बेशक तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी बना दी हो लेकिन दोनों पक्षों की बद.......

दुनिया में नीरज के भाले तो शीतल के तीरों का रहा जलवा

सात्विक-चिराग सहित कई खिलाड़ियों ने 2023 में दिखाया दम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 2023 बीतने में कुछ दिन शेष हैं। दिसम्बर माह का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है। खेल जगत के लिए यह साल कई उपलब्धियों से भरा रहा। भारत की बात करें तो नीरज चोपड़ा, शीतल देवी, सात्विक, चिराग और ज्योति याराजी जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एशियाई खेलों से लेकर विश्व चैम्पियनशिप और अन्य प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। एशियाई खेलों .......

सफलता की बुलंदियों पर खेल रत्न चिराग और सात्विक

एशियाई खेलों में भारत को पहली बार दिलाया स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से विभूषित होने जा रही चिराग-सात्विक की जोड़ी ने इस साल बेजोड़ प्रदर्शन किया और पहली बार एशियाई खेलों में बैडमिंटन डबल्स में देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई। जहां एक तरफ इस साल हमारे नामचीन शटलरों का वैश्विक खेल मंचों में फीका प्रदर्शन रहा वहीं इस जोड़ी ने अपने शानदार कौशल और दमखम से कई नए आयाम स्थापित किए।    भारत के बैडमिं.......

दुनिया की नम्बर एक धनुर्धर शीतल बिटिया

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इस बेटी के लिए जितना भी लिखें कम है। शीतल बिटिया दुनिया की नम्बर एक धनुर्धर ही नहीं समूची मानवता के लिए नजीर है। पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी का जन्म जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ा जिले के एक दूरदराज गांव लोईधारा में हुआ। इस बेटी के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं बावजूद यह दुनिया का नूर है। शीतल ने कटरा में श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आर्चरी अकादमी में दो साल पहले दाखिला लिया था। कड़ी म.......

शिक्षा के मंदिरों में अराजक यौन लिप्साएं

भारतीय जीवन दर्शन में गुरु का इतना बड़ा स्थान रहा है कि विद्यार्थी तब असमंजस की स्थिति में होता है जब गुरु व गोविंद दोनों सामने खड़े होते हैं। वह पशोपेश में होता है कि गुरु व भगवान में से किसे पहले नमन करूं। यानी गुरु का स्थान ईश्वर तुल्य माना गया है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक यौन कुंठा से ग्रसित होकर संतान तुल्य छात्राओं को यौन लिप्सा का शिकार बनाता है, तो यह अपराध के अलावा समाज में एक गहरे विश्वास का खंडित होना भी है।  कितना विश्वास करते हैं लोग गुरुओं .......